डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबलों में भोडसर और सरबहनापुर की जीत

बस्ती। बहादुरपुर विकास खंड के करहली चौराहा स्थित गुजराती इंटर कॉलेज के बगल मैदान में आयोजित डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। नेवादा और भोडसर के बीच खेले गए मैच में नेवादा ने 8 ओवर में 68 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भोडसर की टीम ने एक ओवर शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया।
दूसरे मुकाबले में सरबहनापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 114 रन बनाए। संतोष चौधरी ने 40, सरबजीत ने 36 और चांद बाबू ने 8 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 34 रन की धमाकेदार पारी खेली। जवाब में बनहां की टीम मात्र 54 रन ही बना सकी।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य बहादुरपुर राजेश पटेल की उपस्थिति रही। साथ ही आदर्श चौधरी, कपूर चौधरी, दिनेश चौधरी, मुरली चौधरी, विशाल चौधरी, अरविंद, अर्जुन और अशोक सहित कई लोग मौजूद रहे।