कुदरहा कस्बे में जाम से गाड़ियों की लगी लंबी कतार,  व्यापारी व राहगीर परेशान

• चौराहे पर टेक्सी स्टैंड और लालगंज की तरफ से आने वाली बड़ी गाड़ी बनी मुसीबत
कुदरहा, बस्ती। राम जानकी मार्ग पर अतिक्रमण के चलते  कुदरहा कस्बे में प्रतिदिन घंटो जाम लगने से कस्बा वासियों व राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बन तमाशबीन बनी हुई है।
         राहगीर व कस्बा वासी महेश पाल, गंगाराम दुबे, हरिश्चंद्र चौधरी, शैलेश शुक्ल, जय प्रकाश यादव, जीतबहादुर यादव, अमित पाल, सतीश मोदनवाल, सुग्रीव पटवा सहित तमाम लोगो ने बताया कि कुदरहा बाजार की सबसे बड़ी समस्या जाम है। इससे व्यवसाय भी प्रभावीत हो रहा है। डग्गामार वाहन चौराहे पर कब्जा कर टैक्सी स्टैंड स्थापित कर लिये है। यदि बाजार से स्टैंड को बाहर करा दिया जाए तो जाम से निजाद मिल सकता है। व्यापारियो को भी लोगों को समझाने की जरूरत है। गाड़ी सड़क के  किनारे ही खड़ी करे। साप्ताहिक बाजार के दिन विशेष कर जाम लगता है। कभी-कभी लालगंज के तरफ से जब ट्रेलर गाड़ी चौराहे पर आ जाती है तो मोड़ पर सकरा होने के कारण भी जाम लगता है। एम्बुलेंस भी नही निकल पाता और फसा रहता है। गाड़ी के लंबी कतार जब पुलिस चौकी को पार कर गया तब पुलिस की नीद खुली और चौकी प्रभारी टीम के साथ आनन फ़ानन में पहुचे और कड़ी मेहनत कर दो घंटे बाद लोगो को जाम से निजात मिल सका।
       इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह ने बताया कि शादी विवाह व बाजार के चालते जाम लगा था। जिसे खाली करा दिया गया था। चौराहे पर खड़ी वाहनों को बाजार से बाहर खड़ी करने की चेतावनी सभी को दी गई है। सर्वाधिक समस्या महादेवा की तरफ से आने वाली बड़े वाहनों पर होता है।