समाजसेवी सुरेश यादव ने मेधावी छात्र शिवा निषाद को किया सम्मानित, शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी संस्था

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। जनपद के विकास खंड पूरा बाजार अंतर्गत दीनदयाल इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र शिवा निषाद के उज्ज्वल भविष्य को पंख देने के लिए समाजसेवी आगे आए हैं। शनिवार को समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने मेधावी छात्र के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
प्रतिभा के सम्मान से बढ़ता है उत्साह मेधावी छात्र शिवा निषाद को सम्मानित करते हुए सुरेश यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं में अदम्य साहस और योग्यता होती है। शिवा जैसे छात्र जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, वे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने घोषणा की कि शिवा निषाद की आगामी शिक्षा में जो भी खर्च आएगा, उसे समाजसेवी संस्थान वहन करेगी ताकि आर्थिक तंगी उसकी पढ़ाई में बाधा न बन सके।
शिक्षा से ही रोशन होगा जिले का नाम इस अवसर पर सुरेश यादव ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा
“हमारी संस्था हमेशा से शिक्षा के प्रति जागरूक रही है। गरीब और मेधावी बच्चों की मदद करना हमारा परम धर्म है। यही बच्चे आगे चलकर आईएएस और पीसीएस बनेंगे और अयोध्या जिले के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। संस्था का संकल्प कोई बच्चा न छूटे शिक्षा से
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। चाहे बच्चों की स्कूल फीस हो या किताबों का खर्च, संस्था सदैव उपलब्ध रहती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस सम्मान समारोह के दौरान अवधेश यादव, अजीत निषाद, रामसूरत निषाद, दुर्गा मांझी, सोनू, पप्पू भाई, किस कुमार मांझी, सुदामा वर्मा, रवि और केशव सहित संस्थान के तमाम पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।