बस्ती में धूमधाम से मनाई गई नारद जयंती

बस्ती में धूमधाम से मनाई गई नारद जयंती

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती । नारद जयंती के अवसर पर न्याय मार्ग स्थित नारद चर्चा कार्यालय पर आज परंपरागत ढंग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देवर्षि नारद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि नारद जी को प्रथम पत्रकार माना जाता है और हम सभी उनके वंशज हैं। उन्होंने समाज में सत्य एवं सकारात्मक संदेश प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया है नारद जी हमारे आदर्श है हम उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर समाज को अच्छी दिशा दे सकते है।

इस अवसर पर साहित्यकार राम कृष्ण लाल ‘जगमग’, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, लवकुश सिंह, हरीश दरवेश, श्रवण कुमार मिश्रा, राकेश तिवारी, महेश चंद्र मौर्य, राजेंद्र उपाध्याय, आलोक कुमार श्रीवास्तव, राम कुमार, रवि, गोकरन पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।