महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आतिथ्य क्षेत्र (हॉस्पिटैलिटी) में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। शहर के प्रमुख मार्ग धर्म पथ पर रामायण यूनिवर्सिटी के समीप (मौजा मांझा बरहटा) 90 कमरों वाले ‘ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल’ का शुभारंभ हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से महज 2.6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस होटल में ठहरने के साथ-साथ खानपान और मनोरंजन की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शाकाहारी और जैन भोजन की विशेष व्यवस्था होटल में मेहमानों की सुविधा के लिए पांच विभिन्न श्रेणियों के कमरे तैयार किए गए हैं। खानपान के शौकीनों और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां 80 सीटों वाला शुद्ध शाकाहारी मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट शुरू किया गया है, जहां विशेष रूप से जैन भोजन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, अतिथियों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए होटल परिसर में स्विमिंग पूल, आधुनिक फिटनेस सेंटर और शांत वातावरण वाली लाइब्रेरी भी बनाई गई है। शादी और बड़े आयोजनों के लिए विशाल परिसर होटल को केवल ठहरने ही नहीं, बल्कि भव्य आयोजनों के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है। शादी-विवाह, कॉरपोरेट मीटिंग और अन्य सामाजिक समारोहों के लिए 20,200 वर्ग फुट का विशाल क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इसमें तीन आधुनिक बैंक्वेट हॉल और 10 हजार वर्ग फुट का खुला लॉन शामिल है, जहां एक साथ 800 मेहमानों तक के बड़े आयोजन आसानी से किए जा सकेंगे।
होटल के शुभारंभ के अवसर पर ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक रमेश सिवा ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस होटल की शुरुआत की गई है, ताकि यहां आने वाले अतिथियों को विश्वस्तरीय और आरामदायक अनुभव मिल सके।






Views Today : 15975
Who's Online : 5