पुलिस झंडा दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने फहराया पुलिस ध्वज, कर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस ध्वज फहराकर उसे सलामी दी। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस आचार संहिता तथा संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल के गौरव, सम्मान और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। यह दिवस सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित, अनुशासित और जनसेवा के भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा तथा संवेदनशील मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का मूल उद्देश्य जनहित में निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से कार्य करना है। सभी पुलिसकर्मी उच्च मनोबल के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे पुलिस विभाग की छवि और अधिक मजबूत हो सके।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सिपाही एवं अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।






Views Today : 15955
Who's Online : 20