चौधरी बृजेश पटेल ने थामा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामनः ओमप्रकाश राजभर ने दिलाई सदस्यता
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चर्चित नेता चौधरी बृजेश पटेल ने रविवार को लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम भी मौजूद रहे।
लखनऊ रवाना होने से पहले चौधरी बृजेश पटेल ने बस्ती के अमहट स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद महादेवा विधायक दूधराम के साथ सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में लखनऊ पहुंचे, जहां पार्टी कार्यालय पर विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ओमप्रकाश राजभर ने चौधरी बृजेश पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि वह एक संघर्षशील और ऊर्जावान नेता हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी शोषित एवं पीड़ित वर्ग के लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
विधायक दूधराम ने कहा कि चौधरी बृजेश पटेल बस्ती जिले के ऊर्जावान नेता हैं, जो हमेशा लोगों को न्याय दिलाने और शोषितों की आवाज उठाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की आवाज उठाना और जरूरतमंदों को न्याय दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बस्ती में अब हिंदू-मुस्लिम की नहीं, बल्कि भाईचारे की बात होगी। किसी भी जाति या धर्म का पीड़ित व्यक्ति उनके पास आएगा तो उसकी मदद और न्याय की लड़ाई के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। बस्ती वापस पहुंचने पर चौधरी बृजेश पटेल का हर्रैया, कप्तानगंज, बड़ेबन सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में अभिषेक चौधरी उर्फ मोनू के नेतृत्व में अनेक स्थानों में चौधरी वृजेश पटेल का स्वागत किया गया।
इस दौरान विधायक दूधराम, विनय चौधरी, अमन राजभर, उमेश चौधरी, जिलाध्यक्ष मनोज राजभर, उमेश राजभर, आशीष राजभर, दीपक यादव, सुरेंद्र चौधरी, आकाश पटेल, मोहम्मद शमीम, पुष्कर चौधरी, दिनेश गौतम, छोटू यादव, अभिषेक चौधरी, प्रवीण यादव, मोहम्मद गोलू, शिवा गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Views Today : 22168
Who's Online : 6