नशा मुक्ति पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में दिया संदेश
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया के सभागार में सिंह सेवा प्रशिक्षण संस्थान यूपी के द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नशा मुक्ति पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को डा. वी.वी. सिंह, डा. राघवेन्द्र सिंह, डा. प्रेमशंकर ने सम्बोधित करते हुये कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है, जिसकी जड़ें ज्यादातर घरों तक पहुंच चुकी हैं। यह बुराई विकराल रूप धारण कर रही है। कहा कि समाज से इसे उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना होगा, सबसे अधिक युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। जागरूकता से ही नशे से मुक्ति मिल सकेगी।
वक्ताओं ने कहा कि खुलेआम नशे का व्यापार हो रहा है। धार्मिक स्थल व स्कूल के पास दुकान खुल रही हैं, मीटिंग व आयोजन में शराब का चलन बन्द होना चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक व्यक्ति को नशे की गिरफ्त से छुड़ाए तो बहुत बड़ी समस्या हल होगी। गोष्ठी के अंत में उपस्थ्ज्ञित लोगों को नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया गया।
सिंह सेवा प्रशिक्षण संस्थान यूपी के अध्यक्ष आर.के. सिंह ने जागरूता गोष्ठी में आयोजित अतिथियों, समाजसेवियों, बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुये कहा कि महिलायेें जागरूक हो जाय तो नशा मुक्ति तेजी से संभव है।
कार्यक्रम में राधा सिंह, इन्द्रावती देवी, कौशिल्या, पूनम पाण्डेय, आराधना, मेहरून्निशां के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।





Views Today : 22166
Who's Online : 6