Author: Anurag Lakshya

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित, ओवररेटिंग एवं कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश *थोक विक्रेताओं, एग्री जंक्शन एवं सहकारी समितियों पर उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर अद्यतन रखने के दिए निर्देश* अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के थोक विक्रेताओं, एग्री जंक्शन केंद्रों एवं सहकारी समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता तथा किसानों को समय से उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित…

Read More

*जिलाधिकारी ने सिझौली मंडी परिसर में स्थापित समस्त धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, खरीद व्यवस्था का लिया जायजा* *धान क्रय केंद्रों पर किसानों की संतुष्टि एवं व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक, बोरियों पर स्पष्ट एवं पठनीय स्टेंसिल लगाने के दिए निर्देश* अम्बेडकरनगर । जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सिझौली मण्डी परिसर में स्थापित समस्त धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मण्डी परिसर में किसानों की तौल चल रही थी, धान विक्रय किये जाने वाले सभी किसान संतुष्ट व्यक्त की गई। पी०सी०एफ० द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र जिला सहकारी…

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासी निकाय एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश *बैठक में रेफरल ऑडिट टीम के गठन, ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट की स्थापना तथा एमआरआई मशीन की उपलब्धता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा* अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में शासी निकाय एवं रोगी कल्याण समिति, संयुक्त जिला चिकित्सालय, अम्बेडकरनगर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं, चिकित्सालय की आधारभूत व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विकास…

Read More

*यातायात माह के 20वें दिन अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान, अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को किया गया जागरूक* अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद में संचालित यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गत आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु विशेष अभियान— आज दिनांक 20.11.2026 को यातायात माह के 20वें दिन उपसम्भागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र सिंह यादव एवं…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने AERO एवं BLO के साथ की समीक्षा बैठक बहराइच। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी सदर मोनालिसा जौहरी ने विधानसभा क्षेत्र 286 के AERO एवं BLO के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता के आधार पर शामिल कराया जाए। साथ ही मृतक मतदाताओं के…

Read More

लम्बित वादों के निस्तारण के लिए 21 व 28 नवम्बर को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत बहराइच 20 नवम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार यादव ने बताया कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मा. कार्यपालक अध्यक्ष, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एन.आई. एक्ट की धारा-138 अन्तर्गत चेक बाउन्स तथा 28 नवम्बर 2026 को मोटरयान से सम्बन्धित लम्बित वादों/चालानों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय, बहराइच में विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया गया है। श्री यादव ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनका एन.आई. एक्ट की धारा-138 से संबंधित वाद न्यायालय में लम्बित हो,…

Read More

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पारले चीनी मिल के पेराई सत्र का किया शुभारम्भ किसानों से फसल अवशेष खेतों में न जलाने तथा आस-पास स्थित गो आश्रय स्थलों पराली दान करने की डीएम ने की अपील पेराई सत्र 2026-27 में 80 लाख कुण्टल पेराई का लक्ष्य बहराइच 20 नवम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत व अन्य अधिकारियों, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजनों तथा प्रगतिशील गन्ना कृषकों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच पारले चीनी मिल, परसेण्डी के डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ किया। पेराई सत्र के शुभारम्भ अवसर पर मिल गेट पर पहली…

Read More

महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या। श्री खाटू श्याम बाबा के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 को रामघाट स्थित लवकुश नगर में एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुरेन्द्र मौर्य की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद आलोक सिंह ने शिरकत की। उन्होंने बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और आयोजकों के…

Read More

महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अयोध्या में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के अयोध्या आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या से बसपा के संभावित प्रत्याशी सुरेश यादव ने आकाश आनंद को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। एयरपोर्ट से लेकर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित जनसभा स्थल तक सुरेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत से अभिभूत…

Read More

महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या।डाभा सेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल (स्टेडियम) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता गोरखनाथ बाबा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोरखनाथ बाबा ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि आपसी भाईचारा और अनुशासन की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि…

Read More