लम्बित वादों के निस्तारण के लिए 21 व 28 नवम्बर को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत
बहराइच 20 नवम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार यादव ने बताया कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मा. कार्यपालक अध्यक्ष, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एन.आई. एक्ट की धारा-138 अन्तर्गत चेक बाउन्स तथा 28 नवम्बर 2026 को मोटरयान से सम्बन्धित लम्बित वादों/चालानों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय, बहराइच में विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया गया है। श्री यादव ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनका एन.आई. एक्ट की धारा-138 से संबंधित वाद न्यायालय में लम्बित हो, तो वह संबंधित न्यायालय में समय से प्रार्थना-पत्र देकर अपने वाद निस्तारण कराते हुए इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः




Views Today : 29655
Who's Online : 15