विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने AERO एवं BLO के साथ की समीक्षा बैठक
बहराइच। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी सदर मोनालिसा जौहरी ने विधानसभा क्षेत्र 286 के AERO एवं BLO के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में एसडीएम ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता के आधार पर शामिल कराया जाए। साथ ही मृतक मतदाताओं के नाम नियमानुसार सूची से हटाने तथा मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) में दर्ज त्रुटियों को समयबद्ध तरीके से संशोधित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी AERO एवं BLO को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या अपूर्णता न रहने देने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध एवं समावेशी मतदाता सूची अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी निर्वाचन कार्मिक पूरी जिम्मेदारी, तत्परता एवं गंभीरता के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों का निर्वहन करें, ताकि विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियां समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।




Views Today : 29658
Who's Online : 15