महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।डाभा सेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल (स्टेडियम) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता गोरखनाथ बाबा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोरखनाथ बाबा ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि आपसी भाईचारा और अनुशासन की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजन समिति के सदस्यों और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, कोच और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




Views Today : 29657
Who's Online : 15