महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। पवित्र कार्तिक मास में आयोजित पंचकोशी परिक्रमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंचन भवन के महंत विजय दास महाराज की ओर से विशेष फलाहार शिविर का आयोजन किया गया। परिक्रमा में उमड़ी भारी भीड़ और आध्यात्मिक माहौल के बीच महंत विजय दास महाराज ने इसमें सम्मिलित होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के व्यवस्थापक रवि प्रताप राय ने मीडिया से बातचीत में महंत विजय दास महाराज की इस पहल और दूरगामी सोच की सराहना की। उन्होंने बताया कि एकादशी के पावन पर्व पर परिक्रमा करने वाले लगभग 70 प्रतिशत श्रद्धालु उपवास रखते हैं। अक्सर परिक्रमा मार्ग पर सामान्य नाश्ते के रूप में साधारण हलवा वितरित किया जाता है, जिसे व्रत रखने वाले भक्त ग्रहण नहीं कर पाते और उन्हें असुविधा होती है। श्रद्धालुओं की इसी समस्या को समझते हुए महंत विजय दास महाराज के मार्गदर्शन में विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई। शिविर में उपवासी भक्तों के लिए कुट्टू के आटे का हलवा, खिचड़ी, पकौड़ी, और चाय का उत्तम प्रबंध किया गया, ताकि परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुरूप सहजता से प्रसाद ग्रहण कर सकें। अंत में व्यवस्थापक रवि प्रताप राय ने समस्त श्रद्धालुओं व आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा से महंत विजय दास महाराज की सेवा और समर्पण की यह सोच निरंतर आगे बढ़ती रहे।





Views Today : 29741
Who's Online : 24