महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। श्री खाटू श्याम बाबा के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 को रामघाट स्थित लवकुश नगर में एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुरेन्द्र मौर्य की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद आलोक सिंह ने शिरकत की। उन्होंने बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और आयोजकों के इस पुनीत कार्य की सराहना की। सुबह से शुरू हुए भंडारे में देर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। पूरे परिसर में ‘हारे के सहारे की जय’ और बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें कल्लू बाबा, आनंद शास्त्री, ध्रुव चंद मौर्य, मंगल यादव, हनुमान मौर्य, आर.के. मौर्य, आर.जे. मौर्य, विशाल मौर्य, अजय मौर्य, अमित कसौंधन, आयुष, सोनू पाठक (प्रधान), रामसुख यादव, डॉ. कृष्ण सिंह, रवि साहनी, सत्यम मौर्य, सावन मौर्य, आलोक यादव, विकाश सिंह, गुड्डू यादव, विजय यादव, सत्यम, सूरज यादव, मोहन, राजेश और हरिओम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल रहे।




Views Today : 29660
Who's Online : 15