महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । कार्तिक मास की त्रयोदशी (तेरस) तिथि के पावन अवसर पर सुदामा भवन आश्रम में गुरु जी का पांचवां वार्षिक भंडारा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए आश्रम के प्रतिनिधि ने बताया कि गुरु जी की स्मृति में यह वार्षिक भंडारा बीते पांच वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष कार्तिक महीने की तेरस तिथि को इस धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन होता है। उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में बड़ी संख्या में साधु-संतों और आश्रम के शिष्य गणों का विशेष सहयोग रहता है। सभी के सामूहिक प्रयास और श्रद्धा भाव से हर साल यह परंपरा निभाई जाती है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व संतों ने प्रसाद ग्रहण किया।






Views Today : 10390
Who's Online : 12