बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेईडीहा बुजुर्ग निवासी चित्ररेखा पत्नी ओम प्रकाश ने पड़ोसी पर उसके दो मंजिला मकान को गिराने की नीयत से मकान के नींव के बगल गड्ढा खोदने का आरोप लगाया है। कहा है कि नींव के बगल गड्ढा खोदने से उसकी दीवाल फट गई और अंदर पानी जाने लगा। जब उसने पड़ोसी को ऐसा करने पर मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घर में जबरदस्ती घुसकर गाली देते हुए उसे और उसके लड़के को मारा पीटा गया, जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर पड़ोसी विश्वनाथ, उसकी पत्नी सुधा, पुत्री शिवानी, श्वेता के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।