लखनऊ, पूर्वोत्तर रेलवे पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।इसी क्रम में, लखनऊ मण्डल के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रुपये 31.13 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। इस परियोजना में स्टेशन की पुरानी सुविधाओं को न केवल अपग्रेड किया जा रहा है, बल्कि नई सुविधाओं को भी जोड़ा जा रहा है।इसके अंतर्गत बादशाहनगर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा, और स्थानीय कला एवं संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, प्लेटफार्म का अपग्रेडेशन, स्टेशन फसाड का निर्माण, उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियाँ, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर, एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाएं और यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज) जैसी सुविधाएं भी स्टेशन में उपलब्ध कराई जाएंगी।इस योजना के तहत, 12 मीटर चौड़ा पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.) का निर्माण, स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय और शौचालयों का आधुनिकीकरण, और 03 लिफ्ट व 02 सेट एस्केलेटर लगाने जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।वर्तमान में, बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर सेकंड इंट्री साइड का सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, एप्रोच रोड, स्टेशन भवन पाथवे, लैंडस्केपिंग, फसाड, पोर्च, वेटिंग हाल और प्रसाधन ब्लॉक सहित पीआरएस काउंटर का निर्माण कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर 04 पर पीपी शेल्टर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।इस निर्माण कार्य की लक्ष्य तिथि 31 मार्च 2025 तक है, जबकि एफ.ओ.बी. के निर्माण कार्य की लक्ष्य तिथि 30 सितम्बर 2025