बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा डेंगरहा मस्जिदपुरवा व सिपाहीपुरवा के दो घरों से चोर जेवरात, नगदी चुरा ले गए। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकददमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
डेगरहा (मस्जिद पुरवा) निवासी प्रेम चन्द्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि चोर उसके घर के पीछे सेध काटकर घर में घुस गए। झुमकी, पावजेव, अंगूठी, 50 हजार रुपया नगदी, उसके पतोहूँ की एक अंगूठी, चेन, कपडा, बर्तन चुरा ले गए। उसी रात सिपाही पुरवा निवासी सुनीता पत्नी राम मिलन भूज के घर का ताला तोड कर चोर एक पावजेव, झुमकी आदि सामान उठा ले गए। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।