बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के पिनेसर गांव निवासी एक युवक ने चाकू से गर्दन पर वार करने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पिनेसर निवासी सुरेश ने कहा है कि दादी के निधन बाद क्रिया कार्यक्रम के दौरान जमीन जायदाद के विवाद को लेकर घनश्याम ने उसे चाकू से मारा जिससे उसके गर्दन पर चोट लगी। आरोपी ने गाली और जान से मारने की भी धमकी दी। 24 दिसम्बर की घटना के मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।