बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पठानटोला निवासी मनीष शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट जालसाजों की ठगी का शिकार हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनसे आनलाइन दवा मगवाने के नाम पर पेपर माांगा गया, जिस पर उनके द्वारा पेपर दे दिया गया। इसके बाद जालसाजाों ने आनलाइन फ्राड कर 16 व 17 दिसम्बर को मिलाकर उनके खाते से एक लाख 97 हजार 522 रूपए उड़ा दिए। मामले में तहरीर के आधार पर मोबाइल नम्बर के धारक मोहित कुमार के खिलाफ अज्ञात पता के आधार पर आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।