बुलाकर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती । कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना डाकखाना निवासी शादाब अहमद ने दो लोगों पर गाली देने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कटरा पानी टंकी निवासी अंकित निषाद, पुराना डाकखाना निवासी दुर्गेश मौर्य ने उसे पुराना डाकखाना स्थित कमल टेन्ट हाउस गोदाम के पास बुलाया। पुरानी रंजिश को लेकर उसके आते ही गाली देते हुए मारने पीटने लगे। उसके चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।