घर के सामने जबरदस्ती पिलर बनाने से मना करने पर मारा पीटा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के चइयाबारी निवासी केशमती पत्नी जगराम ने मोहल्ले के ही निवासी चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि चइयाबारी निवासी अनीता पत्नी मनिराम, रेखा पत्नी बिट्टू, ममता पुत्री मनिराम, रिशु पत्नी राजकुमार उसके घर के सामने जबरदस्ती रात में पिलर बना रहे थे, जिस पर मना करने पर उनके द्वारा गाली देते हुए उसे, उसकी लडकी नीलम को मारा पीटा गया, जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर चारो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।