बस्ती। उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक शाखा के लोन किस्त के कलेक्शन के लिए जाने पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। क्रेडिट आफिसर राकेश कुमार सरोज ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बैंक नियमो के अनुसार जिगिना मे सेटर मीटिंग एवं लोन किस्त के कलेक्शन के लिए रीतू के घर के सामने पहुंचा था कि उसे देखते ही उसके पति कामता ने उसे गाली देना शुरू कर दिया, जान से मारने की धमकी दी और मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर जिगिना निवासी आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विववेचना कर रही है।