गांव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए पोषक तत्वो की जानकारी- सीडीपीओ

कुदरहा, बस्ती: ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई, अन्न प्रासन करा कर पांच स्वस्थ बच्चो को सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीपीओ देवेंद्र मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्णण व दीप प्रज्यलित कर किया। उहोने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में प्रत्येक घरो तक पहुंच कर सभी लोग को पोषण माह के बारे में विस्तार से बताए। पौष्टिक आहार का ही उपयोग करे। किशोरी बच्चियों के शरीर में होने वाले परिवर्तन, गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के बारे में देख-रेख और नवजात शिशु के स्वास्थ्य और पोषक तत्वो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
     बीसीपीएम राघवेंद्र त्रिपाठी ने भी स्वास्थ्य व पोषण के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया।
       कार्यक्रम में पुनीता यादव, प्रियंका मौर्या और रेनू  का गोद भराई भी कराया गया। पांच स्वस्थ बच्चों को कापी व पेंसिल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण संबंधी सामग्रीयों का स्टाल लगाया गया।
       इस मौके पर सुपरवाइजर सूर्य कुमारी, सेक्टर मानीटर प्रेमलता मिश्रा, रीना पाल, रेखा मिश्रा, शशांक सिंह सहित तमाम आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।