नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म दिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृद्धा आश्रम में फल का वितरण

करोड़ो भारतीयों के उम्मीद हैं राहुल गांधी- विश्वनाथ चौधरी

बस्ती। शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्म दिन उत्साह और संकल्पों के साथ मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचंे और वृद्ध जनों में फल वितरित कर राहुल गांधी के सुदीर्घ जीवन की कामना किया गया।

वृद्ध जनों में फल वितरण के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि ईमानदारी, सहानुभूति और उम्मीद की तलाश कर रही नयी पीढ़ी के लिए राहुल गांधी मजबूत आवाज बन गए हैं। एक अधिक दयालु, निष्पक्ष भारत और हर दिल में ‘मोहब्बत की दुकान’ के लिए निरन्तर संघर्ष करने वाले राहुल गांधी करोड़ो भारतीयों के उम्मीद हैं। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में वे भारत को समर्थ दिशा देंगे।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, वृजेश आर्य, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर ने कहा कि युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए अथक संघर्ष करने वाले राहुल गाधी पूरे देश में उन लोगों की सशक्त आवाज बन गए हैं, जिनकी बात पहले सुनी नहीं जाती थी। संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है। वे विपरीत समय में विपक्ष के नेता के रूप में आम आदमी की सशक्त आवाज हैं। देश और कांग्रेस को उनसे बहुत उम्मीद है।

राहुल गांधी के जन्म दिन पर वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों में फल वितरण के दौरान मुख्य रूप से साधू शरन आर्य, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, रामधीरज चौधरी, राहुल चौधरी, राज बहादुर निषाद, सोमनाथ संत, जमील कादरी, गंगा मिश्र, राम बचन भारती, मंजू पाण्डेय, उमेश उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, के.के. गोयल, पिन्टू बाबा, सेराज अहमद, विश्वजीत शुभम, अभिषेक सिंह सूर्यबंशी के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।