महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। देवकाली बेनीगंज रोड स्थित कृष्णानगर कॉलोनी (ब्लू बेल इंटर कॉलेज के सामने) में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान क्षेत्र में तीन नए प्रतिष्ठानों का एक साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या नगर के लोकप्रिय विधायक माननीय वेद प्रकाश गुप्ता रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठानों का औपचारिक उद्घाटन किया। सत्य नारायण कथा के साथ हुई शुरुआत उद्घाटन समारोह से पूर्व सुबह नौ बजे धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री सत्य नारायण कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि व नए प्रतिष्ठानों की उत्तरोत्तर सफलता की कामना की। एक ही परिसर में शुरू हुईं ये तीन नई सेवाएं इस भव्य समारोह में जिन तीन प्रतिष्ठानों का शुभारंभ किया गया, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं।जय माँ वैष्णो डिजिटल लाइब्रेरी (विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित) जय माँ वैष्णो इलेक्ट्रिक एंड सुनीता ट्रेडर्स (इलेक्ट्रॉनिक एवं घरेलू सामानों की बेहतरीन रेंज) जय माँ वैष्णो जनरल स्टोर (दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रतिष्ठान) गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम के आयोजक शिव रतन वर्मा एवं इंजीनियर रवींद्र कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी आए हुए अतिथियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राम तीरथ वर्मा, मनोज वर्मा, सत्य प्रकाश पांडे, सुधा पांडे, इंजीनियर अशोक उपाध्याय, धर्मात्मा उपाध्याय, शिव प्रकाश तिवारी, विष्णु सिंह, प्रदीप, राज सिंह, राज यादव (कौशल), एडवोकेट अवधेश, राकेश, सचिन, अभिषेक, रवि, अंकित, अंकुर, आलोक, अंकुश, विनोद, बिट्टू (नितिन), सूरज, सत्यदेव, गौरव, शिवाकांत, प्रेम, पूरब, रामजन्म, बृजेश, कन्हैया, अखिलेश, शिवांश सहित समस्त परिवार एवं बड़ी संख्या में मित्रगण व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।