प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर 120 लाभार्थियों को मिला आवास की चाभी, खिले चेहरे

 

कुदरहा, बस्ती। ब्लाक सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74 वें जन्मदिन पर स्वच्छता पखवारे की शुरुआत व  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)के लाभार्थियों को आवास की चाभी व प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 120 लाभार्थियों को चाभी सौपा गया।

       कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दूध राम व भाजपा के पिछडा मोर्चा जिलाधयक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक दूधराम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन पर जिन लाभार्थियों को आवास की चाभी मिल रहा है वे बडे ही भाग्यशाली है। उहोने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी।

        भाजपा के पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी के आदर्श है। इनके जन्म दिन पर 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने अतिथियो का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

     कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, दीपक श्रीवास्तव, बब्लू सिंह, अजय पाल, रामप्रकाश यादव, पंकज पांडेय, रमेश चौधरी, देवेंद्र यादव, राधा गुप्ता, अजय कुमार, रवि पांडेय, गोरखनाथ यादव, महेंद्र यादव, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी सहित तमाम लाभार्थी मौजूद रहे।