लाठी, डंडे से मारने पीटने का दो सगे भाइयों पर मुकदमा

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पंडित टोला मोहल्ला निवासी त्रिपुरारी प्रसाद पाण्डेय ने पुराने झगड़े की बात को लेकर अपने पुत्र को मारने पीटने का दो नामजद व कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मोहल्ले के निवासी सगे भाई रवि कुमार, शत्रुध्न कुमार व कुछ अज्ञात ने मिलकर उनके पुत्र अमरदीप पाण्डेय को लाठी, डंडे से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।