सिद्धार्थनगर। शुकुवार को रवी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूॅ खरीद के संबध में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि छोटे किसानो का गेहूॅ प्राथमिकता के आधार पर क्रय करेंगे। किसानो का 48 घन्टे में भुगतान कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र प्रभारियों का व्हाटसएप ग्रुप बना ले। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए रू0 2275 गेहूॅ का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जनपद में 101 क्रय केन्द्र बनाये गयेे है जिसमें खाद्य विभाग-36, पी.सी.एफ.-51, पी.सी.यू.-03, यू.पी.एस.एस.-06, एफ.सी.आई.-04 तथा मण्डी समिति-01 क्रय केन्द्र बनाये गये है। इस वर्ष 120000 मी0टन गेहॅू खरीद का लक्ष्य है। क्रय केन्द्र पर पीने के पानी और छाया की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। क्रय केन्द्र प्रभारी की शिकायत मिलने पर संबधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त एम.एम.आई., ए0आर0 कोआपरेटिव, तथा क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।