बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र में एक सोखा ने दो बहनों को अगवा कर लिया था। पुलिस ने दर्ज केस के आधार पर तथाकथित सोखा को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। पुलिस ने सोखा सुनील कुमार को उसके मोबाइल के लोकेशन से धर दबोचा। उसके नंबर को सर्विलांस पर रख कर लोकेशन ट्रेस कर लिया। सोखा महिलाओं को झाड़-फूंक के नाम पर अपने जाल में फंसा लेता था। एक युवती व उसकी छोटी बेटी को भी लेकर भाग गया। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर सुनील सोखा पता अज्ञात के खिलाफ अपहरण व ठगी का केस दर्जकर सोखा की तलाश की तो उसे शुक्रवार को नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया से धर दबोचा उसके साथ दोनो बहनों को भी सकुशल बरामद कर लिया। है।