राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर होगा भव्य स्वागत : उमाशंकर पटवा

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर होगा भव्य स्वागत : उमाशंकर पटवा

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद अपने गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी उमाशंकर पटवा ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे जनपद के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

उमाशंकर पटवा ने कहा कि हरीश द्विवेदी ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है। यह उपलब्धि केवल हरीश द्विवेदी की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि बस्ती जनपद के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में हरीश द्विवेदी का बस्ती आगमन ऐतिहासिक अवसर है। उनके स्वागत के लिए कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचेंगे। हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह है और स्वागत को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

उमाशंकर पटवा ने कहा कि बस्ती की धरती ने हमेशा प्रतिभाशाली और कर्मठ लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री के पद तक पहुंचना जनपद की राजनीतिक पहचान को और मजबूत करता है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ेगा।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग अनुशासन और उत्साह के साथ स्वागत कार्यक्रम में शामिल हों तथा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से अभिनंदन करें। उन्होंने कहा कि बस्ती की जनता और भाजपा कार्यकर्ता अपने गौरव को अपने बीच पाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। उनके प्रथम गृह जनपद आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है।