बस्ती में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शराब की दुकानें रहेंगी बंद

बस्ती में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शराब की दुकानें रहेंगी बंद

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । नवरात्र एवं दशहरा पर्व के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

 

जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना ने जारी आदेश में जनपद के ग्रामीण एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित समस्त थोक और फुटकर देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी तथा बार अनुज्ञापनों को 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा के दिन मूर्ति विसर्जन के समय पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया है।

 

इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र, नगर पालिका तथा नगर पंचायत रुधौली सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित समस्त थोक एवं फुटकर देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी और बार अनुज्ञापनों को 25 अक्टूबर 2026 को पूर्णिमा के दिन मूर्ति विसर्जन के अवसर पर विसर्जन के समय पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है।

 

जिला प्रशासन ने यह निर्णय त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।