चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। जनपद बस्ती के थाना हर्रैया पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना हर्रैया में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 253/2026, धारा 305डी/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त कुश गिरी पुत्र श्रीराम पूजन गिरी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर 2026 को बभनान रोड, हर्रैया से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुश गिरी (करीब 21 वर्ष) पुत्र श्रीराम पूजन गिरी, निवासी थाना खास, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल दीपराज यादव तथा कांस्टेबल सौरभ राठौर शामिल रहे।