पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक, स्वागत को लेकर तैयारियां तेज

मूड़घाट चौराहे पर गूंजेगा भाजपा का जोश, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का होगा भव्य स्वागत…..

 

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक, स्वागत को लेकर तैयारियां तेज……

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाराम चौधरी के संयोजन में मूड़घाट चौराहे पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मूड़घाट चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यकर्ताओं में अपने नेता के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के बीच हरीश द्विवेदी का स्वागत किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी तक पहुंचना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उनके बस्ती आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और मूड़घाट चौराहे पर होने वाला स्वागत कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वागत कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। माना जा रहा है कि हरीश द्विवेदी के स्वागत के दौरान मूड़घाट चौराहा भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और पार्टी के नारों से गूंज उठेगा।