डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरना पाण्डेय सम्मानित

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरना पाण्डेय सम्मानित

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । स्वामी दयानंद विद्यालय, सुरतीहट्टा में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आरना पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक गरुण ध्वज पाण्डेय और आदित्य नारायण गिरि ने विजेता छात्रा आरना पाण्डेय को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जयंती समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी शिक्षाओं और भारत के वैज्ञानिक व राष्ट्रीय विकास में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को डॉ. कलाम के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए और उनसे सीख लेकर अपने जीवन को अनुशासित एवं उन्नत बनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश आर्य ने भी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार मौर्य, अरविन्द श्रीवास्तव, नितीश कुमार, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, महिमा, स्वप्नल विश्वकर्मा, गुंजा गुप्ता, अंशिका पाण्डेय और ज्योति सोनी सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।