एंटी रोमियों स्क्वाड टीम बस्ती द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग कर महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक

बस्ती – आज दिनांक 21.01.2024 को जनपद बस्ती के एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम का0 सोनू यादव, म0का0 कंचन मिश्रा, म0का0 रश्मि सिंह, म0का0 अनुष्का यादव के द्वारा थाना लालगंज जनपद बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत महसो चंगेरवा पार्क, महादेवा, थाना लालगंज, बनकटी ,लालगंज कस्बा व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर चेकिंग किया गया साथ ही महिलाओ एवम् बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे- 1090, 181,112,1076,1098,108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे मे बताते हुए जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर तथा सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 30 व्यक्तियों से पूछताछ कर 06 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया व शेष को सख़्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *