21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होगा समाधान समारोह

21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होगा समाधान समारोह

18 जुलाई को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

बहराइच 06 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि मा. सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को एक विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह) का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश ने वादकारियों को सुझाव दिया है कि पारिवारिक वाद (वैवाहिक विवाद), मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, चेक अनावरण (धारा 138 एन०आई०एक्ट) के मामले, भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रकरण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद तथा ऐसे अन्य मामले जिनका निस्तारण आपसी रजामंदी से किया जा सकता है, का निस्तारण कराकर समाधान समारोह का भरपूर लाभ उठायें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मा. कार्यपालक अध्यक्ष, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को एन.आई. एक्ट की धारा-138 से संबंधित लम्बित वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय, बहराइच में विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया गया है। विशेष लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति जिसका एन.आई.एक्ट की धारा-138 से संबंधित वाद न्यायालय में लम्बित है, तो वह संबंधित न्यायालय में समय से प्रार्थना-पत्र देकर अपने वाद निस्तारण विशेष लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः