दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार: प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात पुलिस ने दबोचा

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार: प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात पुलिस ने दबोचा

 

 

प्रतापगढ़ में कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई।

आरोपी की पहचान इस्तेखार अली (करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सैयदन मोहल्ला सिटी, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसे सुखपाल नगर बाईपास के पास से पकड़ा गया। इस्तेखार के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में धारा 69, 352 और 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सुखपाल नगर बाईपास के पास है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह वर्मा, हेड कांस्टेबल रामबचन और कांस्टेबल विशाल सोनकर शामिल थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा।