अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर सपा का धरना-प्रदर्शन

 

*अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर सपा का धरना-प्रदर्शन*

 

बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को दिल्ली पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के विरोध में तथा उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी बहराइच द्वारा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ‘एडवोकेट’ के नेतृत्व में धरना स्थल बहराइच एवं डीएम चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर सड़क जाम किया गया।

 

इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की।

 

जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ‘एडवोकेट’ ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जिस तरह दिल्ली पुलिस द्वारा डिटेन किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी देशभर में सवाल उठ रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों पर उठ रहे सवालों का जवाब निर्वाचन आयोग को देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता के मत और जनादेश से बड़ा कुछ नहीं है। समाजवादी पार्टी किसी भी ऐसी कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेगी जिससे लोकतांत्रिक अधिकार कमजोर हों। श्री यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जी की तत्काल रिहाई हो और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के बजाय सरकार जनता के सवालों का जवाब दे।

 

धरना-प्रदर्शन में रामजी यादव, आनंद प्रकाश यादव, शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश), मयंक मिश्रा, नंदेश्वर नंद यादव, एडवोकेट विजय शेन, जाफ़र उल्ला ख़ान ‘बंटी’, उत्तम सिंह, गौरव यादव, पेशकार राव, पेशकार यादव, मोहम्मद वसीम, पंकज दीक्षित ‘सम्राट’, आशीष गौरव श्रीवास्तव, अन्नू गुप्ता, धनी राम यादव, कृपा राम यादव, सुनील यादव, रितेश यादव, शान अली, शक्ति सिंह, फ़ैज़ान, अज़ीम मसूद, इरशाद अली, शोभित बाजपेयी, सुनील निषाद, शेखर यादव, रवि चौहान, शकील अहमद, हुश्न आरा, मनु देवी, गोबिंद निषाद, अश्वनी निषाद, मोबिन ख़ान, शिवम् यादव, ख़ुशनुमा, पूनम गुप्ता, सचिन यादव, आनंद अवस्थी सहित समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।