आज का दिन हम सभी के लिए बड़ा दिन – मधु पाठक

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या 21 जनवरी श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज भाजपा जिला शोध प्रमुख (अवध क्षेत्र) मधु पाठक के संयोजन में अवधपुरी कालोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में पं रमेश दास शास्त्री जी द्वारा कथा हवन पूजन कर व श्री राम लला के गीत गाकर महिला बहनों ने खुशियां मनाई । उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मधु पाठक ने कहा आज हम सबके लिए सबसे बड़ा दिन है । आज कलयुग में भी त्रेता युग का आगाज हुआ है। हम सब प्रफुल्लित है, हर्षित है । वर्षो का सपना पूरा हुआ है । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माया तिवारी, मनोरमा साहू,कुसुमलता तिवारी, निर्मला पाठक,सविता द्ववेदी, रामदुलारी,राजमती गौड़,मालती सिंह,सुनीता सिंह,दर्शन पांडे,मंजू श्रीवास्तव,मालती शुक्ला,सीमा कनौजिया, सरोज चतुर्वेदी, मिथलेश तिवारी,बीना पांडे, कलावती श्रीवास्तव,रोली श्रीवास्तव, शशि सोनी,उमा रस्तोगी, राधा पांडे, लक्ष्मी सिंह, अंजनी,नीलम चौबे, मधुबाला,रिंकी सहित सैकड़ों महिला बहने उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *