सांसद खेल महाकुंभ की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियों ने बांधा समा

बस्ती। शुक्रवार की देर रात तक संपन्न हुए साँस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

सीनियर वर्ग में सामूहिक नृत्य की प्रतियोगिता में कृष्णा कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती के छात्राओं द्वारा एवं ब्लैक एंड व्हाइट डांस ग्रुप के बालक एवं बालिकाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। जूनियर वर्ग में सामूहिक नृत्य की प्रतियोगिता में अनन्या पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा एवं दीपिका तथा आस्था पाण्डेय ग्रुप द्वारा प्रदर्शन किया गया। जूनियर वर्ग में एकल नृत्य प्रतियोगिता में लक्ष्मी अग्रहरि, अंशिका, आदित्य एवं हर्ष दुबे ने प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में सामूहिक गायन प्रतियोगिता में देवांश, वैभव, समृद्ध, अरमान ग्रुप ने प्रदर्शन किया ।

सीनियर वर्ग मे काव्य पाठ प्रतियोगिता में आशुतोष प्रताप, मोहम्मद आरिफ तथा भाषण प्रतियोगिता में सोनल सैनी और सोनम सैनी ने प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में सत्याक्षी ने प्रस्तुति किया। सीनियर वर्ग में एकल गायन प्रतियोगिता में अंशिका सिंह ने प्रस्तुति किया। जूनियर वर्ग में एकल गायन प्रतियोगिता में खुशी गुप्ता, वंश मोदनवाल ,अभय सिंह ,आलोक कसौधन एवं अर्थ अलंकार ने प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न कराने की व्यवस्था में लगे निर्णायक मंडल में कवियत्री डॉ. शिवा त्रिपाठी ‘सरस’, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, नवोदय विद्यालय की संगीत प्रवक्ता अनीता श्रीवास्तवा तथा सांसद खेल महाकुंभ की कार्यक्रम संयोजिका नीलम सिंह, संस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम की संयोजका बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून, आयुष्मान भट्ट तथा मंच संचालक की भूमिका में शैलेष कुमार अग्रहरि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *