सेवा संकल्प अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित
छात्राओं ने उच्च शिक्षा में सकारात्मक बदलाव पर बनाई रील, व्यक्त किए विचार
लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। महिला महाविद्यालय बस्ती में शासन, जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के समन्वयक के निर्देशों के अनुपालन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय चरण ‘सेवा मेरा योगदान, सेवा की कहानी’ के अंतर्गत उच्च शिक्षा में सकारात्मक बदलाव विषय पर छात्राओं ने रील बनाकर अपने विचारों एवं अनुभवों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक परिवर्तनों, शिक्षा के बढ़ते अवसरों तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन एवं निर्देशन डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. नूतन यादव एवं श्री सूर्या उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दीपोत्सव कार्यक्रम में सभी ने सेवा, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में डॉ. सीमा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुवर पाण्डेय, डॉ. नूतन यादव, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. संतोष यदुवंशी, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ. प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कुमारी मोनी पाण्डेय, अरुण मणि त्रिपाठी एवं सूर्या उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।