कैरियर काउन्सिलिंग सत्र का भरपूर लाभ उठाएं छात्र: राम निवास वर्मा
बहराइच 19 सितम्बर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक प्रशिक्षण संस्थान में कैरियर काउन्सिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कैरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते करते हुए मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि ऐसे अवसरों का भरपूर लाभ उठाकर शैक्षिक योग्यता के अनुसार मिलने वाले अवसरों को बढ़ायें। श्री वर्मा ने छात्र-छात्राओं को यह भी सुझाव दिया कि सेवायोजन विभाग के रोज़गार संगम व सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करायें ताकि आप को देश के साथ-साथ विदेशों में भी उपलब्ध अवसरों का लाभ मिल सके।
कैरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ अभिषेक सिंह द्वारा तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए सभी छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि पंजीकरण कराकर अपने लिए मनचाहा अवसर प्राप्त करें। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्या अरूण कुमार ने सभी उपस्थित का आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः