हवन पूजन के साथ मनाई गई स्व0 चंद्रावती देवी की पुण्यतिथि

बस्ती – ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा की अलख जगाने वाले चंद्रावती देवी बालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक पूर्व विधायक अम्बिका सिंह द्वारा विद्यालय के प्रांगण में हवन पूजन के साथ अपनी माता स्वर्गीय चंद्रावती देवी की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके बावत जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी माता को समाज सेवा करने का जुनून था उन्हीं की प्रेरणा से हमने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय खोलने का संकल्प लिया और आज इस क्षेत्र में बालिकाएं शिक्षित हो रही हैं इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी पंडित राम प्रसाद त्रिपाठी द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ करवाया गया। पुण्यतिथि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर दीपेंद्र सिंह, कृषक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर योगेश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामगोपाल सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सपा नेता सुरेंद्र सिंह छोटे, राकेश कुमार मिश्रा, राजकुमार वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, चंपा सिंह, कुमुद लता सिंह, अजमल अहमद, अमरनाथ गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, बबीता, विश्वकर्मा, अंकित वर्मा, सौम्या मिश्रा, राजकुमार चौरसिया, दिनेश चंद्र शाही, रुद्र प्रताप सिंह, अशोक मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *