बस्ती – जनपद बस्ती के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरीपुर की सहायक अध्यापिका अनुसरना सिंह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही यू-ट्यूब चैनल की मदद से छात्रों को गणित विषय का अभ्यास कराती हैं। उनके यू-ट्यूब चैनल से करीब 40 हजार लोग जुड़े हैं। वह बताती हैं कि स्कूल में 50 फीसदी तक बच्चे होते हैं, जो खुद गणित में रूचि लेकर इसे पढ़ना चाहते हैं, बाकी बच्चों संग खूब मेहनत करनी पड़ती है। गणित विषय का जितना अभ्यास किया जाता है, यह उतना ही सरल लगने लगता है।
– अनुसरना सिंह, सहायक अध्यापिका