महिला के गले से लॉकेट छीना

बस्ती 22 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आईटीआई व बड़ेवन के बीच के ई-रिक्सा से जा रही महिला के गले से सोने का लाकेट छीन लिया और फरार हो गए। आवास विकास कालोनी निवासी प्रेमा श्रीवास्तव बरदगवा से आईटीआई कटरा जा रही थीं। उसी ई-रिक्सा पहले से दो महिलाएं व एक पुरुष बैठे थे। दोनो महिलाएं पहले प्रेमा का गला साल से ढक लिया फिर छीना छपटी करके गले से लगभग 15 हजार रुपए के सोने का लाकेट छीन कर फरार हो गए। गनीमत रही छीनाछपटी के दौरान लाकेट की चेन सड़क पर गिर गई थी। वह मिल गया। लाकेट लेकर भागते समय वह चिल्लाने लगी, पर आस-पास के लोग मूकदर्शक बने रहे। इसका फायदा उठाते हुए सभी उचक्के आराम से फरार हो गए। घटना गुरुवार दिन के साढ़े बारह बजे की बताई गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उचक्कों का पता नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *