बस्ती 22 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के दसकोलवा पेट्रोल पंप के सामने बाइक व मारुति वैन में भिड़ंत होने से मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पाताल से मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के डिलिया निवासी शिवम कुमार (20) अपने साथी गांव के ही आनंद(22) के साथ महसों की ओर से आ रहा था। जैसे ही पेट्रोल पंप के पास मुड़ा सामने से आ रही वैन से टक्कर हो गई। मौके पर शिवम की मौत हो गई।