डीजे न बजाने पर मार खाना पड़ा

बस्ती।6 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी डाडी गांव में जन्मदिन पर डीजे बजाने से इंकार करने पर गांव के विमल कुमार के साथ मारपीट की गई। घटना शनिवार की है। पिटाई से घायल विमल कुमार की माने तो उसके घर पर जन्मदिन का प्रोग्राम था। उसी दिन उसकी चाची की तबीयत खराब हो गई तो चल रह डीजे को बंद करा दिया। इसी बीच गांव का जितेन्द्र अपने साथियों के साथ पहुंचा और बंद डीजे को फिर बजाने के लिए जोर देने लगा। पीड़ित ने जब डीजे बजाने से मना कर दिया तो इससे नाराज मनबढ़ जितेन्द्र व उसके साथियों ने विमल कुमार के छोटे भाई अतुल की पिटाई कर दी। इस घटना के बाबत वाल्टरगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही जितेन्द्र, वीरेन्द्र व पुरुषोत्तम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *