हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से युवक झुलसा

ड्रमंडगंज, मीरजापुर । बीती देर रात घर के उपर हाईटेंशन तार के टुट कर गिरने से घर के अंदर सो रहा युवक करेंट के चपेट में आने से झुलस गया परिजनों ने  आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सोमवार की देर रात हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से कई घरों में हाइवोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे विद्युत तार व विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए।देर रात तीन बजे के करीब हाइटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा और घरों में हाइवोल्टेज करंट दौड़ने लगा घर में शार्ट सर्किट होते देख गांव निवासी विपिन गुर्जर बिजली का स्वीच ऑफ करने लगा तो करंट की चपेट आकर झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अवधेश कुमार ने युवक का दाहिना हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलसने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं घरों में हाइवोल्टेज दौड़ने से  विद्युत उपकरण स्टार्टर व सबमर्सिबल पंप व पंखा आदि जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *