बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर हृदयोगार

बाबा भीमराव अम्बेडकर,

करता तुमको शतत् नमन।
तुमने अपने ज्ञान चक्षु से,
जनमानस को किया मगन।

तुमने इस धरती पर आकर,
समरसता का बीज उगाया।
संविधान की रचना करके,
मानवता का अलख जगाया।

तुमने अन्धकार जड़ता को,
इस भारत से अन्त किया।
तुमने अपनी कर्मठता से,
बारहो मास बसन्त किया।

तुम अपनी प्रतिभा से ही तो,
भारत में समानता लाये।
तमस भरे जीवन में तुमने,
नव आशा के दीप जलाये।

तुमने अपने श्रम के बल पर,
किया विसंगतियों का दमन।
आज तुम्हारी पुण्य तिथि पर,
करता तुमको शतत नमन।

तुमसे हमने बाबा साहब,
की है बहुत गुणों को अर्जित।
आज तुम्हारे श्री चरणों में,
करता श्रद्धा सुमन समर्पित।

-डा० वी० के० वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *